Site icon CineShout

इंतजार खत्म! ‘सिकंदर’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सलमान-रश्मिका का दिखा रोमांटिक अंदाज

इंतजार खत्म! ‘सिकंदर’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सलमान-रश्मिका का दिखा रोमांटिक अंदाज


Image Source : INSTAGRAM
सलमान-रश्मिका का दिखा रोमांटिक अंदाज

सलमान खान उर्फ ​​भाईजान ईद 2025 पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रहे हैं। रविवार, 30 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होगी। उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अब, निर्माता ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सलमएआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड, साजिद नाडियाडवाल की प्रोड्यूस्ड ‘सिकंदर’ से सलमान खान और रश्मिका मंदाना का ट्रेलर रिलीज से पहले बेहद रोमांटिक पोस्टर सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिकंदर का ट्रेलर कब होगा रिलीज

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 23 मार्च (रविवार) को रिलीज होगा। सुपरस्टार ने एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें वो और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कैप्शन में लिखा है, ‘#सिकंदर ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होगा! #सिकंदर 30 मार्च 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में #साजिद नाडियाडवाला और ARMurugadoss द्वारा निर्देशित #सिकंदर रिलीज होगी।’ इस पोस्ट में सलमान और रश्मिका एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। रश्मिका मंदाना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर सलमान खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।

सलमान खान की आने वाली फिल्म के बारे में

‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और नवाब शाह भी हैं। मुरुगादॉस को ‘गजनी’, ‘थुप्पाक्की’, ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘सरकार’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। रश्मिका संग सलमान की फ्रेश पेयरिंग कमाल लगने वाली है। सलमान की सिनेमाघरों में पिछली रिलीज टाइगर 3 थी जो कि 2023 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो गई है। वहीं 27 या 28 मार्च को भारत में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म ने अमेरिका में 13 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

Latest Bollywood News



Exit mobile version