Site icon CineShout

पवन सिंह ने मचाया तहलका, मिलियन के पार व्यूज, इस भोजपुरी गाने को देख फैंस हुए दीवाने

पवन सिंह ने मचाया तहलका, मिलियन के पार व्यूज, इस भोजपुरी गाने को देख फैंस हुए दीवाने


Image Source : INSTAGRAM
पवन सिंह

पवन सिंह रोमांटिक सॉन्ग: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह दुनियाभर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा गानों के लिए भी मशहूर हैं। उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में भी देखने को मिल चुका है। उनके फैंस उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के इतने दीवाने हैं कि उनका जब भी कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो वह उसे देखना कभी मिस नहीं करते हैं। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। काजल राघवानी, आम्रपाली, संचिता और मोनालिसा जैसी भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना गाना फिर से चर्चा में आ गया है।

पवन सिंह के गाने से मची धूम

पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ‘पावर स्टार’ का गाना ‘दिल लेके भाग जाइबे’ फिर से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह का दिलकश अंदाज देखने लायक है। इस गाने में पवन सिंह बहुत हैंडसम लग रहे हैं, वहीं आस्था सिंह भी रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में पवन सिंह, आस्था सिंह की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को देखने के बाद आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। हर सीन इतना शानदार है कि आप वीडियो को कई बार देख सकते हैं।

पावर स्टार के गाने को मिले मिलियन व्यूज

‘दिल लेके भाग जाइबे’ गाने का म्यूजिक सरगम ​​आकाश ने दिया है और बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। पवन सिंह और आस्था सिंह ने इस रोमांटिक गाने को बहुत ही शानदार अंदाज में पेश किया है। इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म ‘पावर स्टार’ के निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं और निर्देशक फिरोज खान हैं। गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह रात के अंधेरे में रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।



Exit mobile version