Site icon CineShout

प्रियंका चोपड़ा की भाभी के शरीर पर पड़ गए छाले, वीडियो पोस्ट कर बताया कैसे हुआ ये हाल?

प्रियंका चोपड़ा की भाभी के शरीर पर पड़ गए छाले, वीडियो पोस्ट कर बताया कैसे हुआ ये हाल?


Image Source : INSTAGRAM
प्रियंका चोपड़ा की भाभी क्यों हुईं परेशान

7 फरवरी, 2025 को प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय के साथ पूरे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले, कपल ने 5 फरवरी, 2025 को इंटिमेट हल्दी सेरेमनी में खूब मस्ती की, जिसकी झलक ग्लोबल स्टार प्रियंका ने शेयर की थीं। अब सिद्धार्थ चोपड़ा से शादी के 3 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके शरीर पर छाले दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसका कारण भी बताया है।

प्रियंका चोपड़ा की भाभी क्यों हैं परेशान?

शादी के बाद नीलम उपाध्याय ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में उन्होंने अपने कॉलरबोन पर पड़े छाले को दिखाते हुए बताया कि हल्दी लगाने के कारण उन्हें स्किन एलर्जी हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें दर्द और जलन हो रहा है। 10 फरवरी, 2025 को नीलम उपाध्याय ने अपनी परेशानी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और बताया कि हल्दी का पेस्ट लगाने के बाद धूप में निकलने उन्हें ये रिएक्शन हुआ है।

Image Source : INSTAGRAM

नीलम उपाध्याय को हुई स्किन एलर्जी

नीलम उपाध्याय ने फैंस से मांगी मदद

प्रियंका चोपड़ा की भाभी ने ये वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और अपने फॉलोअर्स से इसे ठीक करने के टिप्स मांगे हैं। हल्दी की रस्म से पहले पैच टेस्ट करने के बावजूद, उन्हें हल्दी के पेस्ट से इंफेक्शन हो गया है। हल्दी समारोह में सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम ने पीले रंग के आउटफिट पहने थे। कपल अपनी शादी के बाद से तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं।

सिद्धार्थ-नीलम की छाईं फोटो-वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वो पिछले काफी लंबे समय से एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की इनसाइड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें सिद्धार्थ और नीलम साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। खास बात यह थी कि सिद्धार्थ और नीलम की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, ससूर और सास डेनिस मैरी मिलर के साथ भारत पहुंची।

Latest Bollywood News



Exit mobile version