Site icon CineShout

बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ हुई रिलीज तो खुशी से झूमे पापा धर्मेंद्र, 89 की उम्र में बांध दिया समा

बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ हुई रिलीज तो खुशी से झूमे पापा धर्मेंद्र, 89 की उम्र में बांध दिया समा


Image Source : INSTAGRAM
धर्मेंद्र।

1 अप्रैल को एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक्टर ने आंख की सर्जरी कराई थी, वीडियो में एक्टर अपने फैंस से यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि अभी बहुत दम है, बहुत जान रखता हूं। अब एक्टर अपने बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर में नजर आए, जहां उन्हें डांस करते देखा गया। सच में उनमें 89 की उम्र में भी बहुत हिम्मत है।

बेटे को सपोर्ट करने पहुंचे धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज नजदिकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग कल मुंबई में हुई थी, जहां पर एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल हुए। 89 की उम्र में धर्मेंद ढोल की थाप पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने से पहले धर्मेंद्र बहुत एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र का ये डांस वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उनके फैंस को डांस वाला वीडियो बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। धर्मेंद्र का पहनावा बहुत ही सिंपल सा है। वह शर्ट और पैंट के साथ एक टोपी पहने नजर आ रहे हैं। 

धर्मेंद्र के फैंस ने वीडियो पे किया रिएक्ट 

धर्मेंद्र के फैंस ने उनकी डांस वाली वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘हैंडसम मैन हमेशा दिल खुश हो जाता है, जब धर्मेंद जी को देखता हूं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘धर्मेंद्र पाजी आप हीरो नं 1 हो आज भी।’ इसी तरह के कई और कमेंट वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखने को मिले। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में दिखेंगे सनी देओल

एक्टर सनी देओल अगली फिल्म ‘जाट’ में नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद  मालिनेनी ने किया है। यह गोपीचंद मालिनेनी की हिंदी भाषा में पहली फिल्म है। 10 अप्रैल को फिल्म ‘जाट’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया द्वारा निर्मित है, जो सुपरहीट मूवी ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाते हैं। 

क्या है ‘जाट’ बजट

एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ एक्शन व मसाला से भरपूर है। फिल्म के बजट को लेकर भी फैंस कयास लगाने लगे हैं, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक फिल्म ‘जाट’ का कुल बजट 100 करोड़ बताया गया है। सनी देओल के फैंस को काफी लम्बें समय से इस फिल्म का इंतजार था। अगर बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो इसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, सयामी खेर लीड रोल में है।

Latest Bollywood News



Exit mobile version