Site icon CineShout

सास संग रोमांस करता दिखेगा दामाद, फ्रेश जोड़ी से धमाका करेंगी एकता कपूर, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो आउट

सास संग रोमांस करता दिखेगा दामाद, फ्रेश जोड़ी से धमाका करेंगी एकता कपूर, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो आउट


Image Source : INSTAGRAM
टीवी पर नई जोड़ी का होगा धमाका

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की मां का किरदार निभा चुकी शिवांगी जोशी अपने दामाद अभिमन्यु उर्फ हर्षद चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आने वाली हैं। जी हां, ‘टेलीविजन क्वीन’ एकता कपूर अपने नए शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से टीवी पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हर बार कि तरह इस बार भी एकता ने साबित कर दिया है कि वह दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं। अब वह इस नई जोड़ी के साथ टीआरपी में तहलका मचाते दिखाई देंगी। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के शो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब, निर्माताओं ने आखिरकार दर्शकों के लिए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का आधिकारिक प्रोमो जारी कर दिया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

स्क्रीन पर नई जोड़ी मचाएगी धूम

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा, एकता कपूर के हिट ड्रामा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। हर्षद और शिवांगी पहली बार किसी शो में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इसके नए प्रोमो की रिलीज के बाद से प्रशंसक इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन का प्रोमो अपलोड किया है।

एकता कपूर के नए शो का प्रोमो रिलीज

इस प्रोमो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी का किरदार दमदार लग रहा है। हालांकि, उनके किरदारों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले प्रोमो में ही उनकी ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी मैरिड होना सबका ख्वाब है… पर कैसे? ये सिर्फ इनका राज है देखिए बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन, जल्द ही सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और सोनी लिव पर।’

बड़े अच्छे लगते हैं 4 की नई कास्ट

यह बड़े अच्छे लगते हैं का चौथा सीजन होगा। पहले सीजन में साक्षी तंवर और राम कपूर  थे। दूसरे और तीसरे सीजन में दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल में दिखाई दिए। वहीं चौथे सीजन में हर्षद और शिवांगी को स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।



Exit mobile version