Site icon CineShout

सुनीता विलियम्स की मुस्कान देख खुशी से झूमा ये एक्टर, वीडियो दिखाकर बोला- राहत मिल गई

सुनीता विलियम्स की मुस्कान देख खुशी से झूमा ये एक्टर, वीडियो दिखाकर बोला- राहत मिल गई


Image Source : INSTAGRAM
आर माधवन और सुनीता विलियम्स।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के समुद्र तट पर सफलतापूर्वक उतर गया। बॉलीवुड-टॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बीते दिन भी सुनीता के लिए पोस्ट किया था और कामना की थी कि वो सफलतापूर्क धरती पर लौट आएं। 

आर माधवन ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत 

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का अंतरिक्ष यान धरती पर सुरक्षित उतर गया। भारतीय समय के अनुसार, बुधवार तड़के लैंडिंग हुई। इस खबर का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। माधवन ने आज बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आखिरकार प्रार्थनाएं कबूल हो गईं। आर माधवन की पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी प्यारी सुनीता विलियम्स का धरती पर स्वागत है। आखिरकार, हमारी प्रार्थनाएं कबूल हो गईं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर राहत मिली और बहुत अच्छा लगा। अंतरिक्ष में 260 से अधिक अनिश्चित दिनों के बाद आपकी वापसी, यह सब ईश्वर की कृपा है। लाखों लोगों की प्रार्थनाएं स्वीकार हुई हैं। पूरे क्रू में सभी ने शानदार काम किया। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।’

यहां देखें वीडियो 

नासा और मस्क ने क्या कहा?

अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद नासा ने आधिकारिक बयान में कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्री ठीक हैं। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, तटरक्षक दल ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी।

Latest Bollywood News



Exit mobile version