Site icon CineShout

होली से पहले ही गुलाबी हुईं जाह्नवी कपूर, नाइट सूट में निकलीं बाहर, ऑटो की सवारी देख बोले लोग- क्या हाल बना लिया

होली से पहले ही गुलाबी हुईं जाह्नवी कपूर, नाइट सूट में निकलीं बाहर, ऑटो की सवारी देख बोले लोग- क्या हाल बना लिया


Image Source : INSTAGRAM
जाह्नवी कपूर।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर, वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच ही उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्पॉट किया गया। वो अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अतरंगी अवतार में नजर आईं। एक्ट्रेस बिना किसी मेकअप और स्टाइलिश कपड़ों के बेहद सादे लुक में दिखीं। इसके साथ ही वो होली से पहले ही रंगों में रंगी नजर आईं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है और वो इस हाल में फिरती नजर क्यों आ रही हैं? चलिए आपको उनके इस रंगीन अवतार के बारे में बताते हैं। 

रंगों में रंगी जाह्नवी कपूर

इस वीडियो से जाहिर है कि जाह्नवी कपूर होली का कोई सीन शूट करके निकली हैं। वो अपने रिलैक्स्ड लुक में दिख रही हैं। सिर से लेकर पैरों तक वो गुलाबी रंग में रंगी दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेक्ड पिंक और व्हाइट नाइट सूट कैरी किया है। वो पैदल चलते हुए ऑटो तक जाती हैं और फिर उसमें बैठने के बाद मनीष पॉल को आवाज देकर बुलाती हैं। इसके बाद दोनों एक साथ ही वहां से निकल जाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कहली हैं कि मैं पूरा लाल हो रही हूं। वो इस दौरान होली की शुभकामनाएं भी पहले ही दे देती हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस बिल्कुल अपने लुक्स को लेकर बेफिक्र और बेपरवह नजर आई हैं। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘ये तो नाइट सूट पहन कर घूम रही है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है बिस्तर से उठकर आ गई हैं।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘ये शमिता शेट्टी जैसी क्यों लग रही है।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘क्या हाल बना लिया है।’ ऐसे कई अटपटे कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। बात करें, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो ये एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसे शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और खुद निर्देशक ने प्रोड्यूस कर रहे हैं।

टाली गई रिलीज डेट

बता दें, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पहले 18 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था। हालांकि फिल्म की रिलीज की तारीख को साल के दूसरे हिस्से में आगे बढ़ा दिया गया है। निर्माताओं का मानना ​​है कि इस प्रोजेक्ट में और भी मजेदार चीजें शामिल की जा सकती हैं।

Latest Bollywood News



Exit mobile version