Site icon CineShout

18 करोड़ का मंडप, एक करोड़ की साड़ी, इस एक्टर ने की सबसे महंगी शादी, फिर भी दुल्हन को लेकर खड़ा हो गया था बखेड़ा

18 करोड़ का मंडप, एक करोड़ की साड़ी, इस एक्टर ने की सबसे महंगी शादी, फिर भी दुल्हन को लेकर खड़ा हो गया था बखेड़ा


Image Source : INSTAGRAM
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी।

भारत में शादियां, चाहे आम लोगों की हों या सेलिब्रिटीज की, हमेशा से ही ये एक ग्रैंड अफेयर रहा है। शादियों में भव्यता और शान-ओ-शौकत देखने को मिलती है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में शादी समारोहों पर करोड़ों रुपये खर्च करना आम बात है। फिर चाहे बात हो डिजाइनर कपड़ों की, आलीशान वेन्यू की या हजारों मेहमानों से भरे जश्न की। बॉलीवुड के चर्चित कपल्स जैसे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादियां इसी भव्यता का उदाहरण हैं।

इस एक्टर की हुई थी ग्रैंड वेडिंग

अगर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो सबसे भव्य शादी का खिताब आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणति की शादी को जाता है। यह शादी न सिर्फ उस साल की सबसे बड़ी खबर बनी, बल्कि देश की सबसे महंगी शादियों में से एक भी रही। 5 मई 2011 को जूनियर एनटीआर ने एक अरेंज मैरिज के जरिए लक्ष्मी प्रणति से शादी की, जो कि नामी बिजनेसमैन नरने श्रीनिवास राव की बेटी हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस शादी का कुल बजट लगभग 100 करोड़ रुपये था। समारोह में करीब 3000 सेलिब्रिटीज और 1200 फैंस शामिल हुए। खास बात यह रही कि शादी के लिए जो भव्य मंडप तैयार किया गया, उसकी सजावट पर ही करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

Image Source : INSTAGRAM

जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी।

शादी में दुल्हन की उम्र को लेकर हुआ था विवाद

दुल्हन लक्ष्मी ने अपनी शादी में एक बेहद खूबसूरत सोने की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई। वहीं जूनियर एनटीआर ने पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहनकर सादगी में भी शाही अंदाज अपनाया। हालांकि इस शादी के पहले एक कानूनी विवाद भी सामने आया था। जब दोनों की सगाई हुई तब लक्ष्मी की उम्र महज 17 साल थी। इस पर वकील सिंगुलुरी शांति प्रसाद ने बाल विवाह अधिनियम के तहत अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी थी। विवाद से बचने के लिए जूनियर एनटीआर ने तब तक इंतजार किया, जब तक लक्ष्मी 18 साल की नहीं हो गईं और उसके बाद उन्होंने शादी की।

एक्टर हैं दो बेटों के पापा

शादी के कुछ साल बाद यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ जब 2014 में कपल ने अपने पहले बेटे, अभय राम का स्वागत किया। बाद में उन्हें एक और बेटे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम भार्गव रखा गया। आज यह जोड़ी न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर खुशहाल है, बल्कि फैन्स के बीच भी आदर्श कपल मानी जाती है।

Latest Bollywood News



Exit mobile version