आज IPL मैच से पहले धूम मचाने वाली थी एक्ट्रेस, अब आईसीयू में कर रही दुआएं? जानें क्यों कैंसिल करना पड़ा शो


Image Source : INSTAGRAM
जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज गुहावटी में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली थीं। लेकिन अब ये प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। अब जैकलीन गुहावटी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच की जगह आईसीयू में अपना वक्त बिता रही हैं। दरअसल बीते दिनों जैकलीन की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके चलते जैकलीन ने आज गुहावटी में होने वाले अपने आईपीएल पफोर्मेंस को कैंसिल कर दिया है। अब जैकलीन यहां मुंबई में अपनी मां का ध्यान रख रही हैं। 

अस्पताल में भर्ती हैं जैकलीन की मां

बता दें कि जैकलीन की मां बीते सोमवार को बीमार पड़ गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते रोज तबीयत बिगड़ने के बाद जैकलीन की मां को आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया था। अब यहां जैकलीन की मां का इलाज चल रहा है। जैकलीन के फैन्स भी उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि आज गुहावटी के क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच खेला जाना है। इससे पहले यहां जैकलीन अपना प्रदर्शन करने वाली थीं। लेकिन अब मां की तबीयत के चलते जैकलीन ने यहां अपना शो कैंसिल कर दिया है। जैकलीन की टीम ने हाल ही में इसको लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें ये सारी जानकारी दी थी। 

केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला

आईपीएल की धूम बीते 22 मार्च को शुरू हो चुकी है और आज गुहावटी में मुकाबला होना है। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबले का फैन्स भी बेसब्री से इंतजार है। यहां आज जैकलीन के प्रदर्शन को लेकर भी फैन्स काफी उत्साहित थे। हालांकि अब यहां जैकलीन का प्रदर्शन नहीं होगा। बता दें कि आईपीएल में अब तक कई फिल्मी सितारे अपनी अदाओं और कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सिंगर करण औजिला और श्रेया घोसाल की धूम देखने को मिली थी। साथ ही यहां शाहरुख खान समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की थी। अब आईपीएल की धूम लगातार जारी है और अगले महीने तक देखने को मिलने वाली है। 

Latest Bollywood News



Leave a Reply